PLFI से जुड़े धीरज को हाईकोर्ट से बेल 

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने PLFI से जुड़े धीरज कुमार को जमानत दे दी है. धीरज को खूंटी पुलिस ने 14 मार्च 206...

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने PLFI से जुड़े धीरज कुमार को जमानत दे दी है. धीरज को खूंटी पुलिस ने 14 मार्च 206 को खूंटी जिले के रांगामाटी इलाके से हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया था. जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में है. हाईकोर्ट ने उसे 25-25 हजार रुपए के दो निजी मुचलके भरने की शर्त पर बेल दी है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में धीरज कुमार की बेल पर सुनवाई हुई. धीरज की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने बहस की. जिस मामले में धीरज को बेल मिली है वह खूंटी थाना से जुड़ा हुआ आर्म्स एक्ट का केस है जिसका कांड संख्या 37/2026 है.
Read Also: विश्व बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को किया जागरूक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *