Pakur: शहर के रविंद्र भवन में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एक दिवसीय विशेष गहन प्रशिक्षण (SIR) कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, राजमहल सांसद विजय हांसदा, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित रहे. मंच का संचालन झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने किया.
यह भी पढ़ें: PLFI से जुड़े धीरज को हाईकोर्ट से बेल

SIR के माध्यम से योग्य मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश: विनोद पांडेय
प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है. उन्होंने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसके माध्यम से योग्य मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि झामुमो इस तरह के प्रयासों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगा और हर पात्र नागरिक के मतदान अधिकार की रक्षा सुनिश्चित करेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें और छूटे हुए नाम जोड़ने तथा हटाए गए नामों को पुनः शामिल कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं. उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव है.
चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गयी
वहीं केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने उपस्थित BLA-2 व कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण, बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया. वहीं राजमहल सांसद विजय हांसदा ने अपने संबोधन में कहा कि बूथ स्तर के पार्टी पदाधिकारी ही पार्टी की असली ताकत है. उन्हें क्षेत्र भ्रमण करते हुए अपने योग्य मतदाताओं का सहयोग करते हुए उनके नाम को मतदाता सूची में जोड़वाना है. ताकि हमारे वोटर सुरक्षित रहें. वहीं लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की विस्तृत जानकारी देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं व BLA-2 को सक्रिय रहकर हर बूथ में मैपिंग कराने में मतदाताओं को सहयोग करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: मधुबन डबल मर्डर का खुलासा, जमीन और जादू-टोना विवाद में दंपत्ति की हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार
नेताओं का जोरदार स्वागत
इससे पहले रविंद्र भवन पहुँचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं नेकेंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय, केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, राजमहल सांसद विजय हांसदा व लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू का आदिवासी पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया. मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
