Chatra: बोकारो रेंज के नवनियुक्त आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा अपने एक दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे. चतरा समाहरणालय परिसर में पुलिस के जवानों ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया. इसके बाद आईजी ने पुलिस लाइन स्थित पार्क पहुंचकर शहीद विनय भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. आईजी का पदभार ग्रहण करने के बाद चतरा जिले का यह उनका पहला दौरा था. उन्होंने जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों, सर्किल इंस्पेक्टरों और थाना प्रभारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की.
कानून व्यवस्था, कार्यप्रणाली और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर की गई चर्चा
बैठक में कानून व्यवस्था, थानों की कार्यप्रणाली और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विस्तृत चर्चा की गई. आईजी ने बताया कि प्रशासनिक फेरबदल के बाद कई नए अधिकारियों से परिचय करना और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करना इस दौरे का मुख्य उद्देश्य था. वहीं, थानों में प्राइवेट चालकों को रखने के सवाल पर उन्होंने स्वीकार किया, कि चालकों की भारी कमी के कारण यह पुलिस की मजबूरी है.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा: नशामुक्त समाज के निर्माण पर जोर, शिक्षकों से बच्चों को सही दिशा देने की अपील
