सिमडेगा के कुरडेग में कुएं में डूबने से वृद्धा की मौत

Simdega: कुरडेग थाना क्षेत्र के हिनगीर नवाटोली गांव में कुएं में डूबने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. मृतका की...

Simdega: कुरडेग थाना क्षेत्र के हिनगीर नवाटोली गांव में कुएं में डूबने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान 71 वर्षीय उर्सेला तिर्की, पति स्वर्गीय रिमोन तिर्की, निवासी हिनगीर नवाटोली के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे उर्सेला तिर्की अपने बगान स्थित कुएं के पास अकेली बैठी थीं. इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे कुएं में गिर गईं, जिससे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई. बगान में उस समय कोई मौजूद नहीं था, इसलिए घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी.

तलाश के दौरान कुएं के पास मिली चप्पल

शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान कुएं के पास उनकी चप्पल मिली, जिससे परिजनों को कुएं में गिरने की आशंका हुई. शुक्रवार सुबह कुएं में उनका शव दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

ALSO READ: जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल, सभी धनबाद रेफर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *