बोकारो थर्मल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 22 यूनिट रक्त संग्रह

Bermo: बेरमो अनुमंडल के स्थानीय डीवीसी अस्पताल परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर...

Bermo
रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि

Bermo: बेरमो अनुमंडल के स्थानीय डीवीसी अस्पताल परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का आयोजन बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी सीएसआर, स्थानीय अस्पताल एवं रांची मेदांता हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डीवीसी के एचओपी सुशील कुमार अरजरिया, जीएम (एचआर) एए कुजूर, जीएम सोमेन मंडल, सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट दिव्यांश, फायर के डिप्टी कमांडेंट अरुण कुमार गिरी, सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चैधरी, अस्पताल के डीजीएम (हेल्थ) डॉ. एसके झा और डॉ. संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

22 लोगों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

इस शिविर को संबोधित करते हुए एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने रक्तदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे न केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है. उन्होंने समाज के युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की. इस पुनीत कार्य में उत्साह दिखाते हुए सीआईएसएफ के जवानों, अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों सहित कुल 22 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया.

मौके पर ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से सीआईएसएफ के निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रसून, डॉ. एस साहा, डाॅ. रितांकर, भैरव महतो, जीवाधन महतो, सिस्टर रोजमेरी, संगीता कुमारी, सुषमा खलको और सागर तुरी उपस्थित थे. वहीं शिविर को सफल बनाने में रांची मेदांता हॉस्पिटल की टीम से अंजलि श्रुति, आनंद कुमार, पिंकी, हम्माद, सोमनाथ और परवेज आदि ने सराहनीय योगदान दिया.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: DC ने जनता दरबार में सुनी आमलोगों की समस्या, समय पर निष्पादन का दिया निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *