Ranchi: नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत सामलोंग स्थित अराफात अपार्टमेंट के पास बीते 10 जून की शाम को अपराधियों ने शमशेर आलम नामक एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. इस मामले में एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मोहम्मद टीपू उर्फ सद्दाम और मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ बौना
शामिल है. पकड़े गए दोनों अपराधी नामकुम थाना क्षेत्र स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी के रहने वाले हैं.
फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस
पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद विधिवत रूप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस वारदात में कुछ अन्य अपराधी भी शामिल थे. पुलिस की टीमें फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: गुमला: खाद्य सुरक्षा एवं तंबाकू निषेध टीम की छापेमारी, स्कूलों के 100 मीटर दायरे में चला जांच अभियान
