केंद्र में DG पद के लिए झारखंड कैडर के संजय ए लाठकर समेत 33 आईपीएस अधिकारियों का इम्पैनलमेंट मंजूर

Ranchi: कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने केंद्र सरकार में महानिदेशक (डीजी) या इसके समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड कैडर...

Ranchi: कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने केंद्र सरकार में महानिदेशक (डीजी) या इसके समकक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड कैडर के 1995 बैच के आईपीएस संजय ए लाठकर समेत 33 वरिष्ठ अधिकारियों के इम्पैनलमेंट को मंजूरी दे दी है. केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा 12 जून को इससे संबंधित आदेश जारी किया गया हैं. इस सूची में 1990, 1991, 1994 और मुख्य रूप से 1995 बैच के अधिकारियों को शामिल किया गया है. सूची में देश के अलग-अलग कैडर जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, केंद्रशासित प्रदेश, उड़ीसा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और झारखंड के अधिकारियों को जगह मिली है. सूची में सबसे वरिष्ठ अधिकारी 1990 बैच के सुधांशु सारंगी (उड़ीसा कैडर) और 1991 बैच के राजीव कृष्णा (उत्तर प्रदेश कैडर) हैं. इनके अलावा 1994 बैच के आनंद मोहन (AGMUT) भी शामिल हैं. सूची में शामिल 33 अधिकारियों में से अधिकांश (30 अधिकारी) 1995 बैच के हैं, जिनमें झारखंड के संजय ए लाठकर भी शामिल हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *