NEET (UG)-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

Chaibasa: NEET (UG)-2026 परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार और...

Chaibasa: NEET (UG)-2026 परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई.

बैठक में बताया गया कि नीट (यूजी)-2026 परीक्षा 21 जून 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षा के लिए जिला स्कूल, चाईबासा और मांगीलाल रुंगटा उच्च विद्यालय, चाईबासा को केंद्र बनाया गया है. जिले में कुल 960 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ पर रोक: DC 

DC ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, स्वास्थ्य सहायता, निर्बाध बिजली, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और परीक्षा केंद्रों पर अनुकूल वातावरण बनाए रखा जाए. पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ रोकने और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने पर जोर दिया.

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद 

बैठक में NTA के सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. अधिकारियों को लॉज, हॉस्टल और होटलों का नियमित निरीक्षण करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने का निर्देश दिया गया. DC ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता, सुरक्षा और सुचारू संचालन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बैठक में उप विकास आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

ALSO READ: नो हेलमेट, नो पेट्रोल: सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का जागरूकता अभियान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *