गुमला में सड़क हादसा, ऑटो पलटने से एक ही परिवार के 6 लोग घायल

Gumla: सदर थाना क्षेत्र के हुड़राटोली के पास वाहन से बचने के प्रयास में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक...

Gumla: सदर थाना क्षेत्र के हुड़राटोली के पास वाहन से बचने के प्रयास में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए. हादसे में एक युवक और दो वर्षीय मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, सिलाफारी निवासी मनी साहू (35 वर्ष) और रांची निवासी रियांश साहू (2 वर्ष) सहित पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने पालकोट आया था. कार्यक्रम के बाद सभी लोग ऑटो से रांची लौट रहे थे. इसी दौरान हुड़राटोली के पास सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे पलट गया.

स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे में मनी साहू के पैर में गंभीर चोट आई है और उनका पैर टूट गया है, जबकि मासूम रियांश साहू के पैर में भी गंभीर चोट लगी है. अन्य चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

ALSO READ: कोर्ट के आदेश के बाद भी कुमकुम को ससुराल में नहीं मिली जगह, धुर्वा थाना और CDPO को मिला था आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *