SIR में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रहना है सतर्क : आजाद अंसारी

Gumla: सिसई प्रखंड कांग्रेस के दक्षिणी मंडल में मंडल अध्यक्ष महादेव उरांव के नेतृत्व में SIR को लेकर टाना भगत भवन में...

Gumla: सिसई प्रखंड कांग्रेस के दक्षिणी मंडल में मंडल अध्यक्ष महादेव उरांव के नेतृत्व में SIR को लेकर टाना भगत भवन में पंचायत अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से गुमला जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आजाद अंसारी, जिला महासचिव सह प्रखंड प्रभारी चंद्रशेखर उरांव तथा मंडल प्रभारी रजब अंसारी शामिल हुए.

अनमैप मतदाताओं की मैपिंग कराने पर दिया जोर

मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आजाद अंसारी ने कहा कि एसआईआर में हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना है. यह भाजपा का सबसे बड़ा हथियार बन सकता है. इसके माध्यम से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि हर विधानसभा में 25 से 25 हजार वोटरों की कटौती की आशंका है. सभी BLA को अपने-अपने बूथ पर अनमैप मतदाताओं का मैपिंग BLO के माध्यम से कराना है.

ALSO READ: कोडरमा नगर पंचायत बोर्ड बैठक में कई विकास योजनाओं पर लगी मुहर

एक भी मतदाता का नाम नहीं कटे, इस पर रखें नजर

प्रखंड प्रभारी चंद्रशेखर उरांव ने कहा कि हमारे एक भी मतदाता का SIR में नाम नहीं कटे, इस पर हमें ज्यादा जोर देना है. भाजपा हमारे मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास कर सकती है. हम सभी को अपने-अपने बूथ पर पैनी नजर रखनी है. मौके पर युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन टोप्पो, सुरेंद्र उरांव, वीरेंद्र भगत, मो. अम्मार, सुनील उरांव, इमरान खान, बबलू अंसारी, नवरेद अंसारी, इंद्रदेव उरांव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *