Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा नगर पंचायत बोर्ड बैठक में कई विकास योजनाओं पर लगी मुहर

Koderma: नगर पंचायत कोडरमा की तृतीय बोर्ड बैठक शनिवार को अध्यक्ष साजिद हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में उपाध्यक्ष...

Koderma: नगर पंचायत कोडरमा की तृतीय बोर्ड बैठक शनिवार को अध्यक्ष साजिद हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में उपाध्यक्ष सोनी कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी शंभू प्रसाद कुशवाहा सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे.

विकास योजनाओं पर चर्चा

  • बैठक में शहर के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई.
  • सर्वप्रथम विगत बैठक की संपुष्टि की गई.
  • विभिन्न मदों में योजनाओं के चयन से संबंधित विचार-विमर्श एवं निर्णय लिया गया.
  • एचएलएमसी से स्वीकृति हेतु योजनाओं के चयन के संबंध में विचार-विमर्श एवं निर्णय लिया गया.
  • भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के ऊपर शेड एवं माल्यार्पण हेतु स्टेज निर्माण के संबंध में विचार-विमर्श एवं निर्णय लिया गया. साथ ही अंबेडकर पार्क के जीर्णोद्धार करने की सहमति व्यक्त की गई.
  • बरसात के मौसम को देखते हुए कुल 1200 सोलर एवं इलेक्ट्रिक स्ट्रीट लाइट क्रय कर लगाने की स्वीकृति दी गई.
  • विभिन्न वार्डों में नए चापाकलों के अधिष्ठापन के लिए विभाग से राशि की मांग एवं अधिष्ठापन की स्वीकृति दी गई.
  • आवश्यकतानुसार अन्य स्थानों पर हाई मास्ट लाइट क्रय कर लगाने की स्वीकृति दी गई.
  • नगर पंचायत कोडरमा अंतर्गत नगर पंचायत के विभिन्न भवनों एवं अन्य परिसंपत्तियों की सूची तैयार करने की चर्चा की गई.
  • नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मच्छरों की समस्या से निजात पाने के लिए तीन नई फॉगिंग मशीन क्रय करने की स्वीकृति दी गई.
  • नगर पंचायत कोडरमा क्षेत्र अंतर्गत सभी नालियों की सफाई एवं नालियों में ढक्कन लगाने के लिए स्वीकृति दी गई.
  • नगर पंचायत कोडरमा क्षेत्र अंतर्गत फ्लाई ऐश की अनियमित एवं गैरकानूनी रूप से ढुलाई होने से गिरने वाली फ्लाई ऐश के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जिसे रोकने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.
  • बागी ताड़ स्टेडियम में हाई मास्ट लाइट लगाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया एवं स्वीकृति दी गई.
  • गांधी चौक, राजेंद्र चौक एवं हॉस्पिटल कैंपस में विधायक मद से स्थापित वाटर एटीएम की मरम्मत हेतु विचार-विमर्श एवं निर्णय लिया गया.
  • सुधा स्वीट्स के सामने बने मार्केट कॉम्प्लेक्स एवं वार्ड संख्या 15 स्थित महावीर झंडा क्षेत्र में निर्मित दुकानों की सिक्योरिटी राशि में कमी लाने पर चर्चा हुई एवं सहमति व्यक्त की गई.

बैठक का समापन

अंत में अध्यक्ष द्वारा सभी बिंदुओं पर सहमति बनाते हुए बैठक का समापन किया गया. इस मौके पर वार्ड पार्षद सचिन कुमार, रफत साहिन, रजिया खातून, गूंजा देवी, अहमद रजा सोनू, रेणु देवी, शाहिद हुसैन, सीमा कुमारी, रंजीत राम, रिया राज, अजीत वर्णवाल, सुप्रिया देवी, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, कनीय अभियंता, विधि सहायक, राजस्व निरीक्षक व अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: रेलवे क्षेत्र की विकास योजनाओं और दांती-बेगुना सड़क निर्माण के लिए NOC की मांग, नप अध्यक्ष ने DRM को सौंपा पत्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *