Chaibasa: चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के समीप गार्ड बैरक में आयोजित पांच दिवसीय शीतला पूजा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को माता शीतला को आंध्र प्रदेश की आराध्य देवी माउलअम्मा मां के स्वरूप में आकर्षक ढंग से सजाया गया. माता के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा. इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, भाजपा नेता पवन शंकर पाण्डेय, वार्ड पार्षद राजू प्रसाद कसेरा एवं वार्ड पार्षद संजय पासवान ने पूजा स्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना की. आयोजन समिति के अनुसार 12 जून से प्रारंभ हुआ पांच दिवसीय शीतला माता पूजा महोत्सव 16 जून को संपन्न होगा.
यह भी पढ़ें: स्कूल की घुड़सवारी क्लास बनी हादसे का मैदान, 5वीं के छात्र को 7 फ्रैक्चर
सुरक्षा के व्यापक प्रबंध, श्रद्धालुओं का रखा जा रहा ख्याल
महोत्सव को सफल बनाने में लक्ष्मी देवी, सुनीता कुमारी, के.एन. राव, माला देवी, अंजली देवी, गीता देवी, जी. प्रसाद, एन. मनोज कुमार, विवेक साह, अजय राव, आर. सरस्वती समेत समिति के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं की सक्रिय भूमिका रही. आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं.


