Click Here
Click Here

शॉर्ट सर्किट से सिटी सेंटर के एक HB-4 में लगी आग से दहशत, बड़ा हादसा टला

Bokaro: शनिवार देर शाम शहर के सिटी सेंटर के HB-4 प्लॉट में आग लग गई. जिस भवन में आग लगी, उसमें एक...

Bokaro: शनिवार देर शाम शहर के सिटी सेंटर के HB-4 प्लॉट में आग लग गई. जिस भवन में आग लगी, उसमें एक कोचिंग सेंटर, एक ब्यूटी पार्लर और एक रेस्टोरेंट होने की सूचना है. आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है. इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बहुमंजिला भवन में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने के कारण कुछ ही पलों में पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई. बिल्डिंग के दूसरे माले के अंदर मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू

चिंगारी लगते ही आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे धुआं पूरे भवन में फैल गया. इसके कारण लोग भयभीत हो गए और स्थिति बेहद गंभीर हो गई. घटना के समय अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. फायर ब्रिगेड टीम भी पहुंची और बिना देर किए रेस्क्यू शुरू कर दिया. अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों ने अंदर फंसे कई लोगों को बाहर निकाला.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: चाईबासा: शीतला पूजा महोत्सव का दूसरा दिन, माउलअम्मा मां के स्वरूप में सजी माता, दर्शन से निहाल हुए श्रद्धालु

समय रहते आग पर पाया गया काबू

सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. टीम ने तेजी से आग बुझाने के साथ-साथ धुएं में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में जान-माल की हानि की सूचना नहीं है. हालांकि, धुएं के कारण प्रभावित लोगों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *