PM’s visit to France: फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की. मैक्रों ने गर्मजोशी के साथ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. दोनों नेता जल्द ही ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे. इस आयोजन में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के स्टार्टअप, निवेशक, उद्योग जगत और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. नीस में आयोजित होने वाला भारत इनोवेट्स 2026 कार्यक्रम भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों और केंद्र पोषित तकनीकी संस्थानों से निकल रहे नवाचारों को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल है. इस मंच के जरिए देश के उभरते तकनीकी उद्यमों की पहचान की जाएगी और उन्हें मार्गदर्शन, निवेश तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. कार्यक्रम में शोध से बाजार तक की यात्रा को तेज करने और वैश्विक साझेदारी को मजबूत बनाने पर विशेष जोर रहेगा.
यह भी पढ़ें: FIFA WORLD CUP: मोरक्को ने दिखाया दम, ब्राजील को 1-1 पर रोका, कतर ने स्विटजरलैंड को दिया झटका, मैच ड्रॉ
![]()
भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का किया भव्य स्वागत
फ्रांस के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नीस शहर में भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया. बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने उनका अभिनंदन किया, जिसे प्रधानमंत्री ने बेहद यादगार बताया. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि नीस में भारतीय समुदाय द्वारा मिला स्वागत अविस्मरणीय रहा. उन्होंने कहा कि भले ही भारतीय समुदाय देश से हजारों मील दूर रहता हो, लेकिन भारत के साथ उसका जुड़ाव आज भी उतना ही मजबूत है. फ्रांस पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उनके दौरे में नीस के अलावा एवियन और पेरिस में भी कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान भारत के प्रमुख विकास साझेदार देशों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय चर्चाएं होंगी. प्रधानमंत्री ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात और भारत इनोवेट्स कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर भी उत्साह जताया. उनका यह दौरा भारत-फ्रांस संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: छठ घाट की दुर्दशा पर वार्डवासियों का फूटा आक्रोश, बरसात से पहले मरम्मत नहीं हुई तो होगा आंदोलन




