मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए राहत भरी खबर, अप्रैल माह की राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू

Jamshedpur: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले की मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी लाखों महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है. जिले की...

Jamshedpur: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले की मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी लाखों महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है. जिले की करीब 2.86 लाख लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में अप्रैल माह की सम्मान राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई तेज कर दी गई है.

DBT के माध्यम से सीधे खाते में पहुंचेगी राशि

सामाजिक सुरक्षा विभाग की प्रभारी सहायक निदेशक रूपा रानी तिर्की ने जानकारी देते हुए बताया कि लाभुकों के बैंक खातों में राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी. तकनीकी बाधाओं को दूर कर भुगतान प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाया गया है. जल्द ही लाभुक महिलाओं के खातों में राशि क्रेडिट होने लगेगी. योजना की लाभुक महिलाएं अपने भुगतान की स्थिति की जानकारी नजदीकी बैंक शाखा अथवा प्रज्ञा केंद्र जाकर प्राप्त कर सकती हैं. विभाग की ओर से लाभुकों को नियमित रूप से भुगतान की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है.

Read Also: संथाल में संगठन को लेकर उठे सवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले पूर्व पदाधिकारी

मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • महिला झारखंड की स्थायी निवासी हो.
  • परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता या सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए.

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मजबूती

मंईयां सम्मान योजना राज्य सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं में शामिल है. इसके तहत पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है. अप्रैल माह की राशि जारी होने से जिले की लाखों महिलाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *