Click Here
Click Here

कोडरमा: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राज्य कमेटी की बैठक, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

Koderma: डोमचांच के नेरूपहाड़ी स्थित एचएमटी होटल में रविवार को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राज्य कमेटी की बैठक हुई. बैठक में पत्रकार...

Koderma: डोमचांच के नेरूपहाड़ी स्थित एचएमटी होटल में रविवार को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राज्य कमेटी की बैठक हुई. बैठक में पत्रकार हित के लिए लगातार लड़ाई लड़ने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार लाभ जबकि संचालन राज्य महासचिव संजीव समीर ने किया. इस दौरान अध्यक्ष अभय कुमार लाभ ने पत्रकार हित और संगठन पर चर्चा की और कहा कि यूनियन सभी सदस्यों को कार्ड जारी कर रहा है. बीमा की भी योजना बनाई जा रही है. वहीं महासचिव संजीव समीर ने पत्रकार सुरक्षा कानून और स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने के लिए संघर्ष करने पर बल दिया. उन्होंने यूनियन की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने की बात कही.

यह भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा रण: कांग्रेस की तल्ख लॉबिंग और माले का वोट बचाओ विलाप, 2008 का कोड़ा राज या 2026 का नाथवानी मैजिक

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

स्वास्थ्य बीमा योजना को तुरंत लागू करने की मांग

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद इस्लाम, कानूनी सलाहकार जगदीश सलूजा, प्रदेश सचिव मुकेश सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाशीष झा, राष्ट्रीय पार्षद शौकत खान, इम्तियाज अहमद, नीतीश कुमार, प्रवक्ता प्रभाकर श्रीवास्तव, विशेष आमंत्रित सदस्य ओम प्रकाश सिंह, संतोष कुमार के अलावा कोडरमा जिला अध्यक्ष कुमार रमेशम और महासचिव अनिल कुमार सिंह ने पत्रकारिता में आ रही चुनौतियों पर अपनी बात रखी. बैठक में पहुंचे कई पत्रकारों ने समाचार संकलन, सोशल मीडिया, पत्रकारिता के खतरे समेत अन्य विषयों पर भी चर्चा की. वक्ताओं ने सबों से संगठित रहने पर बल दिया ताकि समस्याओं से मिलकर निबटा जा सके. इस दौरान होटल प्रबंधन की ओर से उपस्थित शकुंतला मेहता और रामकृष्ण मेहता का यूनियन ने आभार जताया. बैठक में अतिथियों और जेजेए राज्य कमिटी के सदस्यों को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर यौन शोषण व वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

कोडरमा के पत्रकारों की समस्याओं पर भी हुई चर्चा

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राज्य कमेटी की बैठक के पहले कोडरमा जिला कमेटी की बैठक होटल एचएमटी एम्पायर में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुमार रमेशम और संचालन जिला महासचिव अनिल सिंह ने किया. बैठक में प्रदेश महासचिव संजीव समीर, प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद इस्लाम और कानूनी सलाहकार जगदीश सलूजा विशेष तौर पर उपस्थित थे. इस बैठक में कोडरमा में संगठन और पत्रकारों की समस्याओं पर विशेष चर्चा हुई. बैठक में प्रेम भारती, विजय बरनवाल, विनय कुमार, सुनील कुमार सिन्हा, कौशल पांडेय, प्रदीप कुमार, चंदन राउत, मिथिलेश रविदास, राजेंद्र बरनवाल, मुन्ना विश्वकर्मा, मुकेश कुमार सिन्हा, मनीष बरनवाल, सद्दाम अंसारी, रंजन सिंह, पिंटू पांडेय, संजय गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, सुधीर पांडेय, रोहित कुमार दुबे, राहुल कुमार, विनय शंकर वैद्य, कन्हैया कुमार, मुस्लिम खान, अरविंद कुमार सिन्हा, उपेंद्र पासवान, मुकेश गोस्वामी, जयकांत कुमार, इंद्रदेव यादव, राजेश यादव, विनोद कुमार, रवि छाबड़ा, विजय बरनवाल, वीरेंद्र कुमार, चंद्रशेखर जोशी, सुहानी कुमारी, राहुल सिंह, रितेश कुमार सिंह, सचिन कुमार, राजमणि पांडे, गौतम कर्ण, रामकुमार, विनोद बरनवाल, अमित कुमार, रामकृष्ण मेहता, रतन कुमार साव, गौतम कुमार, विजय कुमार मोदी, मंटू सोनी, दीपक कुमार, जाबाज शोएब, ओम प्रकाश, संतोष कुमार, नितिन मिश्रा समेत अन्य पत्रकार सदस्य मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *