Click Here
Click Here

कोडरमा: चंदवारा में दहेज मुक्त जागरूकता अभियान, पदाधिकारियों का किया गया चयन

Koderma: दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ, कोडरमा के बैनर तले 14 जून 2026, रविवार को दहेज मुक्त जागरूकता अभियान का आयोजन किया...

Dowry-free awareness campaign
दहेज मुक्त जागरूकता अभियान

Koderma: दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ, कोडरमा के बैनर तले 14 जून 2026, रविवार को दहेज मुक्त जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. अभियान के तहत दोपहर 2 बजे कोडरमा जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में चंदवारा प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी से दहेज मुक्त जागरूकता अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु बैनर लगाने का आग्रह किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए तत्परता दिखाई तथा तत्काल बैनर लगाने का आदेश दिया. इसके उपरांत चंदवारा प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार की अगुवाई में दहेज मुक्त जागरूकता अभियान के दो बैनर लगाए गए. एक बैनर मुख्य प्रवेश द्वार (मेन गेट) के सामने तथा दूसरा बैनर ब्लॉक परिसर के अंदर लगाया गया.

जागरूकता अभियान के तहत की गई बैठक आयोजित

इस कार्य में तुलसी यादव, विनोद कुमार एवं अन्य साथियों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया, जिसके बाद चंदवारा प्रखंड के थाम में दहेज मुक्त जागरूकता अभियान के तहत एक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष देव चंद्रवंशी ने किया. बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने दहेज प्रथा उन्मूलन एवं सामाजिक जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किए. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार द्वारा संस्था के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण हेतु नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर संगठन से जोड़ा गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

नवनियुक्त पदाधिकारियों में तुलसी यादव (थाम निवासी), जिला संरक्षक प्रभु यादव (थाम निवासी), जिला संरक्षक जितन यादव (थाम निवासी)  चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष को नियुक्त किया गया है.

सभी का एक ही नारा- दहेज मुक्त हो कोडरमा हमारा: जिला अध्यक्ष

इस दौरान अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा, कि “बेटी ही संसार की सृष्टि है. हम सभी का एक ही नारा है- दहेज मुक्त हो कोडरमा हमारा.” साथ ही जिला उपाध्यक्ष देव चंद्रवंशी ने कहा, कि “हमारा देश तभी आगे बढ़ेगा जब दहेज का नामो-निशान मिटेगा.” नवनियुक्त जिला संरक्षक तुलसी यादव ने कहा, कि “समाज से दहेज प्रथा को दूर भगाना होगा, तभी हमारा झारखंड एवं कोडरमा दहेज मुक्त बनेगा.” जिला संरक्षक प्रभु यादव ने कहा, कि “दहेज हटाओ, बेटी बचाओ, तभी हमारा कोडरमा जिला दहेज मुक्त बनेगा.” चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष जितन यादव ने कहा, कि “बेटी के बिना सृष्टि का निर्माण अधूरा है.”

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में मीना यादव, सोना यादव, परमेश्वर यादव, सोबरन ठाकुर, रामविलास यादव, सरयू चौधरी, जितन यादव, प्रभु यादव, तुलसी यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ ने समाज के सभी वर्गों से दहेज प्रथा के विरुद्ध एकजुट होकर जागरूकता फैलाने तथा दहेज मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें: विश्व रक्तदाता दिवस पर हजारीबाग में महाअभियान, 70 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *