राज्य के किसी नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं कटने देंगे : कल्पना सोरेन

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू ने कहा है कि राज्य के किसी भी नागरिक का नाम मतदाता सूची...

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू ने कहा है कि राज्य के किसी भी नागरिक का नाम मतदाता सूची से कटने नहीं दिया जाएगा और न ही उनके अधिकारों को छिनने दिया जाएगा. हर मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों को सुरक्षित रखने का हमारा पवित्र संकल्प है. जब जनता का अधिकार सुरक्षित रहता है, तभी लोकतंत्र मजबूत होता है. कल्पना सोरेन रविवार को गिरिडीह में जेएमएम जिला समिति द्वारा आयोजित ‘बूथ सम्मेलन सह बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम’ को संबोधित कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंकते हुए कहा कि झारखंड की पहचान, जन-अधिकार और लोकतांत्रिक भागीदारी की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. जेएमएम का हर एक कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करने के लिए जमीन पर प्रतिबद्ध है कि राज्य के किसी भी पात्र नागरिक की लोकतांत्रिक भागीदारी अक्षुण्ण बनी रहे.

यह भी पढ़ें: गैस संकट के बीच झुमरी तिलैया में पाइप्ड गैस परियोजना, जुलाई से शुरू होगी आपूर्ति

संगठन की मजबूती और एसआईआर पर विस्तृत चर्चा

इस विशेष बूथ सम्मेलन में कल्पना सोरेन ने समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी व धारदार बनाने की रणनीति साझा की. कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न तकनीकी व सांगठनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे हर घर तक पहुंचें और सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे, क्योंकि जनता के अधिकारों की रक्षा ही जेएमएम की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: “पैसा डबल” का झांसा देकर 3 करोड़ से अधिक की ठगी, रिलीफंस निधि कंपनी के संचालक फरार, दफ्तर पर लटका ताला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *