Chaibasa: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत जिले में मतदाता सूची के सत्यापन एवं शत-प्रतिशत मैपिंग कार्य की प्रगति का जायजा लेने हेतु विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष कैंप की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों से मतदाता सत्यापन, मैपिंग एवं लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त की. उपायुक्त ने उपस्थित मतदाताओं से संवाद कर अभियान के महत्व की जानकारी दी तथा सभी पात्र मतदाताओं से अपने निर्वाचन संबंधी विवरणों का सत्यापन कराने की अपील की.
स्कूल बूथ का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से 14 जून तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने आज चक्रधरपुर प्रखंड के रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल बूथ संख्या 233 और 234, OHE ट्रेनिंग स्कूल बूथ संख्या 235 और 236 का निरीक्षण किया और मतदाताओं की अब तक किए गए मैपिंग की जानकारी प्राप्त की गई.
यह भी पढ़ें: राज्य के किसी नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं कटने देंगे : कल्पना सोरेन


