Ranchi: कोकर से लापता 18 माह की अदिति पांडेय का अभी तक कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल पाया है. लापता हुए एक माह से ज्यादा हो गया. इससे आक्रोशित लोगों ने रविवार की शाम बारिश में भींगते हुए कोकर चौक जाम कर प्रदर्शन किया. वहीं पुलिस इस मामले में सीसीटीवी खंगालने में लगी हुई, लेकिन अबतक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है. अब अदिति की मां के आंखों के आंसू भी सूख चले हैं. बेटी के इंतजार में आंखें भी पथरा गई हैं. बेटी की तोतली जुबान से बोली गई बातों को याद कर वह अनायास ही पागलों की तरह अचानक रोने लगती है. घरवालों ने बताया कि वे लोग राज्यपाल, सीएम, डीजीपी से मिल कर गुहार लगा चुके हैं. इस संबंध में सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि पुलिस की कई टीमें झारखंड ही नहीं अन्य प्रदेशों में भी गई हुई हैं लेकिन अब तक कोई पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगा है.
यह भी पढ़ें: गिरिडीह: SIR को लेकर झामुमो ने कसी कमर, BLA-2 प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
प्रदर्शनकारियों ने रविवार को कोकर चौक को किया जाम
अदिति के सकुशल बरामदगी लेकर खोरहा टोली के लोगों ने रविवार को कोकर चौक जाम कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के कर रहे आक्रोशित लोगों के साथ अदिति के परिजन भी मौजूद थे. परिजनों का कहना है कि अदिति के नाला में बहने की बात बिल्कुल निराधार है. हालांकि पुलिस को नाला से हड्डी मिले थे उसे जांच के लिए भेजा गया है. प्रथम दृष्टया उसे जानवर का हड्डी बताया गया है. इधर घर वालों का कहना है कि अदिति का अपहरण हुआ है.
प्रदर्शन से जाम हुआ हाइवे
प्रदर्शन के कारण नेशनल हाइवे जाम हो गया. हाइवे होने के कारण इस रोड पर वाहनों का लोड अधिक रहता है. इधर जानकारी मिलने पर सदर थाना और ट्रैफिक पुलिस भी जाम स्थल पर पंहुची और जाम हटाने में लगे रहे.
यह भी पढ़ें: फुलशहरी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, सुमन 11 ने जीता खिताब

अदिति की सकुशल बरामदगी की मांग
अदिति के सकुशल बरामदगी को लेकर परिजन उसका फोटो लगा कर पूजा-पाठ भी कर रहे हैं. इस दौरान हवन आदि भी किया जा रहा है. 9 मई की शाम साढ़े चार बजे से अदिति पांडेय लापता है. अभी तक उसका कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है. हालांकि पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी हुई है. अदिति के परिजन ही नहीं पूरे मुहल्ले को लोग उसकी सकुशल बरामदगी के लिए प्रयास कर रहे हैं और मुहल्ले के लोग भी अपने स्तर से पूजा पाठ कर रहे हैं. इधर परिजनों का कहना है कि पुलिस नाले में बहने की बात की आशंका जता रही है, जबकि नाला में बहने का कोई भी सुराग अब तक नहीं मिला है. परिजनों ने बच्ची के अपहरण की आशंका जतायी है. मंगलवार को अदिति का शव मिलने का दावा पुलिस ने किया था, जबकि जो मांस व हड्डी मिला है, पोस्टमार्टम में उस हड्डी को किसी जानवर का बताया गया है.


