Click Here
Click Here

फुलशहरी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, सुमन 11 ने जीता खिताब

Jamtara: जामताड़ा के नाला विधानसभा क्षेत्र के फुलशहरी में डायमंड क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विधानसभा...

Jamtara: जामताड़ा के नाला विधानसभा क्षेत्र के फुलशहरी में डायमंड क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. फाइनल मुकाबला सुमन 11 बनाम ऊदलबनी टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. कड़े मुकाबले में सुमन 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया.

खेल युवाओं के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम : रवींद्रनाथ महतो

मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. खेल से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक सोच का विकास होता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसे खेल आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं तथा उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: भाजपा महिला मोर्चा ने कम तेल और ईंधन बचत का दिया संदेश, ‘कम तेल की थाली-स्वस्थ भारत की खुशहाली’ का दिया नारा

विजेता और उपविजेता टीम को दी बधाई

उन्होंने विजेता सुमन 11 एवं उपविजेता ऊदलबनी टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही डायमंड क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी खेलप्रेमियों को शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय खेलप्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *