Click Here
Click Here

रांची में भारी बारिश: राज अस्पताल के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के गड्ढे में गिरे कई वाहन

Ranchi: राजधानी रांची में रविवार की शाम करीब डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई. भारी बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर...

Ranchi: राजधानी रांची में रविवार की शाम करीब डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई. भारी बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. इसी बीच शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले मेन रोड स्थित राज अस्पताल के समीप से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है. यहां एक भवन निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में वहां खड़ी कई गाड़ियां अचानक भरभराकर गिर गईं.

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिछले डेढ़ घंटे से बिना रुके हो रही तेज बारिश के कारण राज अस्पताल के पास स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के गड्ढे के आसपास की मिट्टी पूरी तरह नम होकर धंस गई. पानी के भारी बहाव और दबाव को मिट्टी बर्दाश्त नहीं कर सकी, जिसके वजह से पार्क की गई कई कारें एक-एक कर उस गहरे गड्ढे में जा गिरीं. जब यह हादसा हुआ उस समय वाहनों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया, हालांकि, गड्ढे में गिरने के कारण गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है. लगातार हो रही बारिश से मेन रोड समेत रांची के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है. नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे गाड़ियों की रफ्तार थम सी गई है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *