Click Here
Click Here

बोकारो: ‘ग्रीन ऑपरेशन प्रोजेक्ट’ के तहत सराहनीय पहल, पक्षियों के लिए बनाया गया प्राकृतिक घोंसले, गर्मी में मिलेगी राहत

Bokaro: भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रेलवे एस्कॉर्ट एंड गाइड ने “ग्रीन ऑपरेशन प्रोजेक्ट” के तहत एक...

Bokaro: भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रेलवे एस्कॉर्ट एंड गाइड ने “ग्रीन ऑपरेशन प्रोजेक्ट” के तहत एक सराहनीय पहल की है. ग्रीन लेडी ऑफ बोकारो ज्योतिर्मय डे राणा के नेतृत्व में रविवार को स्काउट एंड गाइड के करीब 30 सदस्यों ने मिलकर खाली पड़े नारियल एकत्रित किया. इन नारियलों को काट-छांट कर आकर्षक घोंसलों का रूप दिया गया, जिसे प्राकृतिक आवास की तरह तैयार कर आसपास के पेड़ों में टांगा गया. विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे नारियल के खोल अंदर से ठंडे रहते हैं, जो पक्षियों के लिए सुरक्षित व अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं. इस पहल के तहत विशेष रूप से गौरैया संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर घोंसले लगाए गए, जिससे उन्हें सुरक्षित आश्रय मिल सके.

यह भी पढ़ें: झारखंड मतदाता सूची 2026: गणना चरण के दौरान मतदाताओं को नहीं देना होगा कोई दस्तावेज, निर्वाचन आयोग ने जारी किया निर्देश

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

कार्यक्रम के दौरान ज्योतिर्मय डे राणा ने संस्था को एक पोर्टेबल स्पीकर भेंट कर सदस्यों का उत्साहवर्धन किया. मौके पर मौजूद एस्कॉर्ट एंड गाइड के चिन्मय मुखर्जी, संजीव अधिकारी, मनोज राय, अमित गुप्ता, सुबोध कुमार, विकास कुमार, रीना कुमारी, काजल कुमारी सहित अन्य सदस्यों ने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

यह भी पढ़ें: रांची: एक महीना से अधिक बीत जाने के बाद भी अदिति का नहीं मिला कोई सुराग, बारिश में परिजन और मुहल्ले वासियों ने किया प्रदर्शन

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *