Chakradharpur: आनंदपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर–समीज–गुड़गांव मार्ग पर रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को उपचार के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. घायलों की पहचान बानो थाना क्षेत्र के बानो चौक निवासी 25 वर्षीय साजन मुंडा तथा 32 वर्षीय कारलुस केरकेट्टा के रूप में हुई है.
अनियंत्रित होकर बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से समीज से बानो की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गुड़गांव के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर: गार्ड बैरक शीतला माता पूजा के तीसरे दिन मां पार्वती-गणेश के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


