तेज आंधी-पानी का कहर: महिला घायल, कई स्थानों पर भारी नुकसान

Chakradharpur: रविवार को आई तेज आंधी और बारिश ने मनोहरपुर क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया. कई स्थानों पर पेड़ गिरने से जनजीवन...

Chakradharpur: रविवार को आई तेज आंधी और बारिश ने मनोहरपुर क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया. कई स्थानों पर पेड़ गिरने से जनजीवन प्रभावित हुआ, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. तुरीटोला निवासी 60 वर्षीय रोमीला देवा बाजार से घर लौट रही थीं. इसी दौरान सेट बगान के पास एक पेड़ की डाल उनके सिर पर गिर गई, जिससे वे घायल हो गईं. उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

पेड़ गिरने से सोलर पैनल और सड़क को नुकसान

वहीं बिरसा मिनी चौक के पास नीम का पेड़ गिरने से जलमीनार का सोलर पैनल क्षतिग्रस्त हो गया. मुनीआश्रण स्थित शिव मंदिर के समीप आम का पेड़ सड़क पर गिरने से आवागमन बाधित रहा. आंधी में तुरीटोला निवासी अशोक सिंह के घर पर सागवान का पेड़ गिर गया, जिससे घर, बिजली पोल, तार और बाथरूम को नुकसान पहुंचा. क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं.

ALSO READ: चक्रधरपुर: सड़क हादसे में दो युवक घायल, सीएचसी में चल रहा इलाज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *