Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से हरा दिया. स्मृति मंधाना की तूफानी बल्लेबाजी के बाद दीप्ति शर्मा और श्री चरणी की घातक गेंदबाजी के बदौलत पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. रविवार को बर्मिंघम में खेले गए ग्रुप-1 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 170 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में 106 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई. इस दौरान भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट झटके जबकि श्री चरणी ने तीन विकेट लिए. वहीं, एक विकेट शेफाली वर्मा के नाम रहा.
यह भी पढ़ें: BREAKING: राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा, रोशितस्य रॉय बने झारखंड के नए महाधिवक्ता, अधिसूचना जारी

बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना का जलवा
भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन स्मृति मंधाना ने बनाए. स्मृति ने 44 गेंदों पर 68 रनों का योगदान दिया. वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंद पर शानदार 36 रन जबकि ऋचा घोष ने 17 गेंदों पर 34 रनों की आक्रामक पारी खेली.

यह भी पढ़ें: रांची: ड्रामा बार संचालक के भाई को अगवा कर रॉड-चेन से की बेरहमी से पिटाई, 51 हजार रुपये लूट फरार हुए बदमाश


