Click Here
Click Here
Click Here

सूचना आयुक्त बनने के बाद भी नहीं छूटा राजनीति का मोह! भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप में अब भी एडमिन हैं शिवपूजन पाठक

Ranchi: झारखंड के सूचना आयुक्त शिवपूजन पाठक का सूचना आयोग जैसे संवैधानिक और निष्पक्ष संस्थान में महत्वपूर्ण पद संभालने के बावजूद भाजपा...

Ranchi: झारखंड के सूचना आयुक्त शिवपूजन पाठक का सूचना आयोग जैसे संवैधानिक और निष्पक्ष संस्थान में महत्वपूर्ण पद संभालने के बावजूद भाजपा से जुड़ाव पूरी तरह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. मामला इस बात को लेकर गरमाया हुआ है कि सूचना आयुक्त बनने के बाद भी शिवपूजन पाठक भाजपा के ऑफिशियल प्रदेश मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में न सिर्फ मौजूद हैं, बल्कि उसके एडमिन की भूमिका भी निभा रहे हैं. सूचना आयुक्त नियुक्त होने से पहले शिवपूजन पाठक भाजपा की राजनीति में सक्रिय रहे हैं. पद संभालने के बाद उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और संगठनात्मक दायित्वों से इस्तीफा दे दिया, लेकिन भाजपा से जुड़े डिजिटल मंचों से उनकी दूरी अब तक नहीं दिख रही है. ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि जब उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों से खुद को अलग कर लिया है, तो फिर भाजपा के ग्रुप में उनकी सक्रिय मौजूदगी और एडमिन की भूमिका क्यों बरकरार है?

यह भी पढ़ें: धुर्वा सुसाइड मामला: एसएसपी ने की कार्रवाई, ASI सस्पेंड, थाना प्रभारी को निलंबित करने की भेजी गई अनुशंसा, जांच कमेटी गठित

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सूचना आयोग का पद राजनीतिक तटस्थता का प्रतीक माना जाता है

सूचना आयोग का पद निष्पक्षता, स्वतंत्रता और राजनीतिक तटस्थता का प्रतीक माना जाता है. सूचना का अधिकार अधिनियम की मूल भावना भी यही है कि आयोग से जुड़े पदाधिकारी किसी भी राजनीतिक दल या विचारधारा के प्रभाव से पूरी तरह मुक्त रहें, ताकि आम जनता का भरोसा आयोग की निष्पक्षता पर बना रहे. ऐसे में किसी राजनीतिक दल से जुड़े ग्रुप में सूचना आयुक्त की सक्रिय भूमिका कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति की नई शुरुआत: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स’, AI और मेडटेक से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *