Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा मे दिनदहाड़े बाईक चोरी, घटना सीसीटीवी मे कैद

Koderma: थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदरवा से दिनदहाड़े मोटरसाईकिल चोरी होने का मामला सामने आया है. जिसे लेकर मोटरसाईकिल मालिक ने कोडरमा थाना...

Koderma: थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदरवा से दिनदहाड़े मोटरसाईकिल चोरी होने का मामला सामने आया है. जिसे लेकर मोटरसाईकिल मालिक ने कोडरमा थाना मे आवेदन दिया है. उक्त आवेदन मे कहा गया है की मैं आफताब आलम पिता स्व. सरीफ मियां ग्राम पाण्डेयडीह, थाना कोडरमा निवासी हूं. आगे उन्होंने कहा है कि मेरी मोटरसाइकिल होंडा साईन जे एच 12 के 0839 को दोपहर मे इंदरवा स्थित अपने दुकान के पास खड़ी किया था, ज़ब वे वापस आया तो मोटरसाईकिल नहीं दिखा. जिसके बाद इधर – उधर काफ़ी खोजबीन किया परंतु कहीं कुछ पता नहीं चला. पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर पुलिस से खोजबीन करने की मांग की है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है. बता दें कि कोडरमा जिले मे बाईक चोरी होने के घटना काफ़ी बढ़ गई है. विगत दिनों कोडरमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप से ही एक चौकीदार का बाईक चोरी हो गया था जो की अब तक नहीं मिला है.

AlsoRead:डाक निरीक्षकों के संगठन को मिला नया नेतृत्व, दो साल के लिए चुनी गई नई टीम

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *