Click Here
Click Here
Click Here

डाक निरीक्षकों के संगठन को मिला नया नेतृत्व, दो साल के लिए चुनी गई नई टीम

Ranchi: झारखंड के डाक निरीक्षकों और सहायक अधीक्षकों के संगठन में नई टीम का गठन किया गया है. भारतीय डाक निरीक्षक एवं...

Ranchi: झारखंड के डाक निरीक्षकों और सहायक अधीक्षकों के संगठन में नई टीम का गठन किया गया है. भारतीय डाक निरीक्षक एवं सहायक अधीक्षक संघ (बीपीआई एंड एएसए) के प्रथम द्विवार्षिक सम्मेलन में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. नई कार्यकारिणी अगले दो वर्षों तक संगठन का नेतृत्व करेगी. होटल राज रेजीडेंसी में आयोजित सम्मेलन में राज्य के विभिन्न डाक मंडलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची मंडल के सहायक अधीक्षक डाकघर अमर कुमार वर्मा ने की. बैठक में कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों, संगठन को मजबूत बनाने और आने वाले समय की योजनाओं पर चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें: मतदाता सूची में गड़बड़ियों का खतरा: कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांगी विशेष व्यवस्था, कई विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति पर उठाए सवाल

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

रांची मंडल के सहायक डाक अधीक्षक अजय कुमार को अध्यक्ष चुना गया

चुनाव में रांची मंडल के सहायक डाक अधीक्षक अजय कुमार को अध्यक्ष चुना गया. सिंहभूम मंडल के डाक निरीक्षक रोहित वर्मा को उपाध्यक्ष, रांची मंडल के डाक निरीक्षक दीपक कुमार को सचिव, गुमला मंडल के डाक निरीक्षक विनय कुमार को उप सचिव और हजारीबाग मंडल के डाक निरीक्षक अभिषेक कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया.

यह भी पढ़ें: आर्म्स एक्ट में धनबाद सिविल कोर्ट ने दो दोषियों को सुनाई तीन-तीन साल की सजा

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *