Ranchi: राजधानी के पॉश इलाके हरमू हाउसिंग कॉलोनी में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े हाईप्रोफाइल चोरी की. पटेल चौक के समीप स्थित एलआईजी (LIG) कॉलोनी में बाइक सवार दो चोरों ने एक घर के बाहर से भरा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर उड़ा लिया और पलक झपकते ही फरार हो गया. चोरी की घटना महज 7 मिनट के भीतर अंजाम दी गई. इस संबंध में महिला प्रीति सिंह अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अरगोड़ा पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पंहुचने का प्रयास कर रही है.
यह भी पढ़ें: प्रतुल शाहदेव बने भाजपा के मुख्य प्रवक्ता, अब रखेंगे पार्टी का पक्ष
दोपहर के सन्नाटे का उठाया फायदा
मिली जानकारी के अनुसार, हरमू हाउसिंग कॉलोनी (Q.no – LIG/R/20) निवासी प्रीति सिंह (पति- संतोष कुमार सिंह) के घर को चोरों ने निशाना बनाया. घटना बीते 7 जून की दोपहर करीब 01:28 से 01:35 बजे के बीच की है. दोपहर के सन्नाटे का फायदा उठाकर एक पल्सर बाइक (संख्या- JH133778) पर सवार दो युवक पहुंचे. उनमें से एक ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था, जबकि दूसरा बिना मास्क के था. दोनों ने बेहद शातिर तरीके से घर में रखा हुआ भरा हुआ ‘इंडेन’ कंपनी का 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी सिलेंडर (उपभोक्ता संख्या- 720397122) बाइक पर लादा और रफूचक्कर हो गए.
सीसीटीवी से मिला बाइक नंबर, जांच तेज
घटना के बाद पीड़िता प्रीति सिंह ने अरगोड़ा थाने में लिखित आवेदन दी है. अरगोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज निकाला, उसमें मिले बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.
यह भी पढ़ें: शराब कारोबारी संघ ने खोला मोर्चा, 170 पेटी शराब कांड में कार्रवाई पर सवाल



