Koderma: चंदवारा में प्रखंड स्तरीय रविदास महासभा की बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद सदस्य संतोष रविदास उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता अनिल दास ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड की सभी पंचायतों में प्रत्येक माह की 15 तारीख को नियमित बैठक आयोजित की जाएगी. संतोष रविदास ने अपने संबोधन में कहा कि रविदास समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है, लेकिन वर्तमान में समाज का एक वर्ग अशिक्षा, अंधविश्वास एवं दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों से प्रभावित है. उन्होंने कहा कि रविदास महासभा समाज को शिक्षित, जागरूक एवं दहेज मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाएगी. वहीं अनिल दास ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का आधार है. आज समाज के कई युवा प्रशासनिक सेवाओं, सुरक्षा बलों तथा शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं, जो पूरे समाज के लिए गर्व की बात है. उन्होंने युवाओं से शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान देने का आह्वान किया. बैठक में पंचायत समिति सदस्य उमाशंकर दास, बसंत रविदास, तुलसी दास, मनोज दास, बैजनाथ दास, अशोक रविदास, विनोद दास, सरजू दास, राहुल कुमार, रणजीत कुमार, राव शंकर दास, सूमा देवी, शालिनी देवी, कदमी देवी, संगीता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: SIR प्रक्रिया में बदलाव की मांग, झामुमो ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा सुझाव पत्र



