Click Here
Click Here
Click Here

नशा समाज के लिए अभिशाप, इसे छोड़कर जीवन से जुड़ें : DC

Jamtara: निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं आमजनों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिले में विशेष नशामुक्ति अभियान की शुरुआत सोमवार...

Jamtara: निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं आमजनों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिले में विशेष नशामुक्ति अभियान की शुरुआत सोमवार को समाहरणालय परिसर से की गई. इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने तीन चलंत एलईडी जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह अभियान राज्य सरकार के निर्देश पर 15 जून से 26 जून तक पूरे राज्य में चलाया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि नशा आज समाज के लिए गंभीर अभिशाप बन चुका है. इसके कारण लोगों को न केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, बल्कि आर्थिक, सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन भी प्रभावित होता है. नशे की लत व्यक्ति को मानसिक और सामाजिक रूप से कमजोर बना देती है तथा उसका परिवार भी सामाजिक तिरस्कार झेलने को मजबूर हो जाता है.

यह भी पढ़ें: SIR प्रक्रिया में बदलाव की मांग, झामुमो ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा सुझाव पत्र

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

नशा से दूरी बनाएं

उपायुक्त ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ और बेहतर जीवन की ओर कदम बढ़ाएं. साथ ही अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने मीडिया से भी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की. इस मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, प्रभारी निदेशक डीआरडीए विजय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, डीपीएम जेएसएलपीएस राहुल रंजन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले NDA में हलचल! बैठक से 7 विधायक गायब, चंपई-सरयू भी नहीं पहुंचे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *