Ranchi : आज के दौर में जहां सनसनीखेज खबरें और टीआरपी की अंधी दौड़ डिजिटल मीडिया की पहचान बनती जा रही है. वहीं News Wave ने पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को पुनर्जीवित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. “सत्य सार्थक सर्वदा” के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए इस न्यूज पोर्टल ने न तो किसी खबर का बेवजह खंडन किया और न ही किसी का महिमामंडन. पोर्टल की नीति हमेशा स्पष्ट रही है. सटीक और बेहद असरदार खबरों का समावेशन. इसी निष्पक्षता और जज्बे का परिणाम है कि महज एक महीने के भीतर 31 लाख से अधिक व्यूवर्स ने News Wave की खबरों को न सिर्फ देखा और समझा, बल्कि दिल से सराहा भी है.
सचिवालय के गलियारों से लेकर सुदूर गांवों की चौपाल तक
News Wave की टीम ने खबर के हर उस पहलू को छुआ है जो सीधे तौर पर जनमानस को प्रभावित करता है. पोर्टल ने खुद को किसी एक दायरे में सीमित नहीं रखा. सत्ता के गलियारों की हर हलचल और नीतिगत फैसलों का सटीक विश्लेषण किया. आर्थिक जगत के उतार-चढ़ाव से लेकर कानून व्यवस्था की जमीनी हकीकत को भांपते हुए सटीक खबरें पेश की. युवाओं के भविष्य और आम आदमी की सेहत से जुड़ी हर छोटी बड़ी जरूरत की खबरों को पेश किया. पोर्टल की सबसे बड़ी ताकत इसकी ‘मानवीय संवेदना’ रही है. खबरों को सिर्फ आंकड़ों में न समेटकर, उनके पीछे छिपे मानवीय पहलुओं और जनता की बुनियादी जरूरतों को News Wave ने बेहद बखूबी और संजीदगी के साथ पेश किया है.
अंधेरे को रोशनी और प्यास को पानी देती पत्रकारिता
एक सजग मीडिया हाउस वही है जो सिर्फ समस्याएं न गिनाए, बल्कि सोई हुई व्यवस्था को जगाने का काम करे. News Wave ने ठीक यही किया. राज्य के सुदूर और पिछड़े इलाकों में बिजली की किल्लत हो, पेयजल का संकट हो, या फिर जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था – पोर्टल ने इन जमीनी मुद्दों को इतनी प्रखरता से उठाया कि सरकार और प्रशासन को सुध लेने पर मजबूर होना पड़ा. यह पत्रकारिता के उस ऊंचे मानदंड को दर्शाता है. जहां मीडिया सचमुच लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बनकर उभरता है.
जज्बा, जुनून और टीम वर्क
31 लाख व्यूवर्स का यह अभूतपूर्व भरोसा रातों रात नहीं मिला. इसके पीछे News Wave की टीम का अटूट जज्बा और अटूट जुनून काम कर रहा है. दिन हो या रात, फील्ड से लेकर डेस्क तक, टीम का हर एक सदस्य कड़ी मेहनत और पूरी ईमानदारी से डटा हुआ है. हर सूचना को पूरी तरह से री-चेक करना, उसका असरदार इंट्रो तैयार करना और पाठकों तक सबसे पहले और सबसे सटीक रूप में पहुंचाना ही इस टीम की आदत बन चुका है.
सुधी व्यूवर्स का आभार, विश्वास का यह सफर रहेगा जारी
डिजिटल क्रांति के इस युग में सुधी व्यूवर्स का स्नेह ही किसी भी मीडिया संस्थान की असली पूंजी होता है. News Wave के प्रति व्यूवर्स ने जो अटूट विश्वास दिखाया है, उसने संस्थान की जिम्मेदारी को दोगुना कर दिया है. पोर्टल प्रबंधन का साफ कहना है कि वे अपने पाठकों के इस भरोसे पर खरा उतरने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे. आने वाले दिनों में और भी पैनी, निष्पक्ष और सरोकार से जुड़ी खबरें नए क्लेवर और तेवर के साथ व्यूवर्स के सामने होंगी. क्योंकि News Wave के लिए खबर सिर्फ एक सूचना नहीं, बल्कि बदलाव का एक माध्यम है.



