सरायकेला : अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का प्रहार, कांड्रा टोल पर 4 कोयला लदे हाइवा जब्त

Seraikela : जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. DC के निर्देश पर जिला खनन विभाग...

Seraikela : जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. DC के निर्देश पर जिला खनन विभाग और कांड्रा थाना की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात को पदमपुर टोल प्लाजा पर औचक जांच अभियान चलाकर कोयला लदे 4 वाहनों को जब्त कर लिया. कागज नहीं, गाड़ी सीधे थाना, जांच के दौरान JH05AU6616, JH05DE1017, JH05DN1016 और JH05DE6826 नंबर के चार हाइवा कोयला लेकर जा रहे थे. लेकिन चालकों द्वारा खनिज परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज-चालान, रॉयल्टी पर्ची, परमिट – नहीं दिखाए जा सके. कागजात के अभाव में सभी वाहनों को नियमानुसार जब्त कर सुरक्षार्थ कांड्रा थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया है.

जीरो टॉलरेंस नीति लागू

उपायुक्त ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में अवैध खन, भंडारण और परिवहन से जुड़ी किसी भी गतिविधि को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन की “जीरो टॉलरेंस नीति” के तहत ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जिला खन विभाग ने बताया कि जब्त वाहनों के मालिकों और संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. जुर्माना और कानूनी कार्रवाई तय है. जनता से अपील जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध खन, भंडारण या परिवहन की कोई भी सूचना तुरंत प्रशासन को दें. सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी, ताकि त्वरित और प्रभावी कार्रवाई हो सके. लगातार हो रही जब्ती से साफ है, बिना कागज के अब कोयला/आयरन ले जाना मुश्किल, प्रशासन ने तस्करों को सीधा संदेश दे दिया है.

Also Read : न मंडन, न खंडन, सत्य की कसौटी पर खरा, सिर्फ सटीक खबरें, 31 लाख सुधी पाठकों की पहली पसंद बना News Wave

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *