Click Here
Click Here
Click Here

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने का निदेश

Lohardaga : उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई....

Lohardaga : उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए किसानों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए. बैठक में प्रधानमंत्री कुसुम योजना की समीक्षा के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि प्राप्त कुल 228 आवेदनों में से 218 आवेदन पात्र पाए गए हैं, जबकि शेष आवेदन अपात्र हैं. समिति द्वारा सर्वसम्मति से पात्र आवेदनों को आगे की कार्रवाई हेतु ज्रेडा को भेजने का निर्णय लिया गया. उपायुक्त ने लंबित आवेदनों का शीघ्र सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिल सके.

25 जून तक बीज वितरण पूरा करने का निर्देश, मृदा स्वास्थ्य जांच पर भी जोर

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने बिरसा बीज विनिमय योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जाने वाले बीजों का शत-प्रतिशत वितरण 25 जून तक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजना का लाभ सभी पात्र किसानों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाए. मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन को किसानों की समृद्धि से जोड़ते हुए उपायुक्त ने मृदा स्वास्थ्य जांच के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि खरीफ एवं रबी मौसम से पूर्व किसानों के साथ आयोजित होने वाली गोष्ठियों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर विस्तृत चर्चा की जाए तथा किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने एवं सुधारने के संबंध में आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान की जाए.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

KCC लक्ष्य पर उपायुक्त नाराज

बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना की भी समीक्षा की गई. लक्ष्य के अनुरूप कम आवेदन प्राप्त करने वाले प्रखंडों पर असंतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य शीघ्र प्राप्त करने का निर्देश दिया. साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी को KCC आवेदनों की सतत निगरानी एवं प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा गया. उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी संचालित योजनाओं में टाना भगत समुदाय को प्राथमिकता देते हुए विशेष कार्ययोजना तैयार करें, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके. बैठक में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, जिला गव्य विकास पदाधिकारी वशिष्ठ सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, जिला पशुपालन पदाधिकारी रमेश उरांव, जिला उद्यान पदाधिकारी सौरभ लोहानी, जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रीसेती भार्गवी, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read : जगन्नाथपुर से अचानक गायब हो रहे बच्चे : ग्रेशु कुमारी भी लापता, पुरी ट्रिप के बाद बढ़ी पुलिस की चुनौती

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *