Click Here
Click Here
Click Here

गुमला में भव्य रोजगार मेला का आयोजन, उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Gumla : जिला प्रशासन के सौजन्य से स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक...

Gumla : जिला प्रशासन के सौजन्य से स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन नगर भवन में किया गया. इस रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में गुमला के उपायुक्त दिलेश्वर महतो उपस्थित थे. कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं व युवक-युवतियां मौजूद रहे. इस रोजगार मेले की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें कुल 17 कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें से 14 कंपनियां स्वयं गुमला जिला की ही हैं. स्थानीय कंपनियों की इतनी बड़ी भागीदारी से क्षेत्र के युवाओं में अपने ही गृह जिले में रोजगार पाने को लेकर काफी उत्साह देखा गया. इसके अलावा 3 अन्य बाहरी कंपनियों ने भी इस मेले में शिरकत की.

​10 युवाओं को मिला तात्कालिक नियुक्ति पत्र

मेले में आयोजित चयन प्रक्रिया और साक्षात्कार के बाद, आज कुल 10 सफल अभ्यर्थियों को उपायुक्त दिलेश्वर महतो द्वारा सीधे अपने हाथों से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे. मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि जिला प्रशासन गुमला के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. स्थानीय कंपनियों का इतनी बड़ी संख्या में आगे आना जिले के विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत है. उन्होंने सभी चयनित युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read : 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान में रांची में 3,110 लोगों की हुई जांच

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *