Click Here
Click Here
Click Here

दो साल तक युवक ने फोन तथा सोशल मीडिया में लगातार मैसेज कर किया परेशान, तंग आकर नाबालिग ने कर ली सुसाइड

Ranchi: मोराबादी स्थित शुभम इन्क्लेव के फ्लैट संख्या-1एफ निवासी कृष्णा राम ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री की आत्महत्या के मामले में पलामू...

Ranchi: मोराबादी स्थित शुभम इन्क्लेव के फ्लैट संख्या-1एफ निवासी कृष्णा राम ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री की आत्महत्या के मामले में पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भुखला गांव निवासी जितेन्द्र कुमार रवि पर तंग करने आरोप लगाया है. आरोप है कि युवक के फोन व मैसेज से तंग आकर नाबालिग ने सुसाइड कर ली. इस मामले में नाबालिग लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी बरियातू थाना में दर्ज करायी है.   

सुसाइड के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज

पिता का आरोप है कि आरोपी पिछले दो वर्षों से फोन कॉल, संदेश, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संपर्क के जरिए उनकी पुत्री को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था, जिसके कारण वह भय, तनाव और अवसाद से जूझ रही थी, तंग आकर नाबालिग ने आत्महत्या कर ली.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Read Also:  झारखंड हाईकोर्ट ने भूमि विवाद में दूसरी अपील खारिज की, निचली अदालतों के फैसले बरकरार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *