Ranchi: विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्यालय के कार्यालय संचालन को लेकर नई व्यवस्था लागू कर दी है. इस संबंध में जारी आदेश के तहत विश्वविद्यालय मुख्यालय (शहीद चौक) अब निर्धारित नए समय-सारिणी के अनुसार संचालित होगा. नए आदेश के मुताबिक विश्वविद्यालय मुख्यालय में कार्यालय का कामकाज सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा. प्रशासन ने इस विषय में पूर्व में जारी सभी आदेशों और अधिसूचनाओं को निरस्त कर दिया है. विश्वविद्यालय की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि मुख्यालय कार्यालय हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहेगा. शेष कार्य दिवसों में नियमित रूप से कार्यालय खुला रहेगा और सभी प्रशासनिक गतिविधियां निर्धारित समय के अनुसार संचालित की जाएंगी.
AlsoRead:JSLPS की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लक्ष्य प्राप्ति को लेकर उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश



