Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: चास नगर निगम क्षेत्र में मसाला चक्की पर भारी अनियमितता का आरोप, लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़

Bokaro: चास नगर निगम क्षेत्र के सदर बाजार स्थित एक मसाला चक्की में भारी अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया है....

Chas Municipal Corporation
मसाला चक्की

Bokaro: चास नगर निगम क्षेत्र के सदर बाजार स्थित एक मसाला चक्की में भारी अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मसालों की पिसाई और मिश्रण का कार्य स्वच्छता मानकों की अनदेखी करते हुए किया जा रहा है, जिससे आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चक्की में मसालों को सीधे जमीन पर फैलाकर मिलाया जा रहा है. जिस स्थान पर मसालों का मिश्रण किया जा रहा है, वहां साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. ऐसे में धूल, मिट्टी और अन्य अशुद्ध पदार्थ मसालों में मिल सकते हैं, जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं.

चक्की में नियमों की खुलेआम अनदेखी

स्थानीय लोगों का कहना है कि खाद्य पदार्थों के निर्माण और प्रसंस्करण में स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पालन किया जाना अनिवार्य है, लेकिन संबंधित चक्की में इन नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है. लोगों ने इसे आम जनता के जीवन और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताया है.

प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की जांच की मांग

नागरिकों ने खाद्य सुरक्षा विभाग, चास नगर निगम एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो दूषित मसालों के सेवन से लोगों में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मसाला चक्की का निरीक्षण कर स्वच्छता मानकों की जांच करने तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: झामुमो की बूथ स्तरीय एवं BLA-2 बैठक, SIR अभियान को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *