Click Here
Click Here
Click Here

JSLPS की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लक्ष्य प्राप्ति को लेकर उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

Loahrdaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की समीक्षा बैठक आयोजित की...

Loahrdaga:  उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए.

बैठक में डीपीएम जेएसएलपीएस ने स्वयं सहायता समूह (SHG) से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की. वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत एसएचजी, ग्राम संगठन एवं सीएलएफ गठन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि छूटे हुए परिवारों का सर्वेक्षण कर उन्हें समूहों से जोड़ा जाए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर से कम-से-कम एक सदस्य एसएचजी, ग्राम संगठन अथवा सीएलएफ से जुड़ा होना चाहिए.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

बैंक खाते और एमआईएस अपडेट करने का निर्देश

उपायुक्त ने भंडरा प्रखंड में सभी एसएचजी के बैंक खाते शीघ्र खुलवाने, डुप्लीकेट समूहों को निष्क्रिय करने तथा सेन्हा और किस्को प्रखंडों में लंबित गैप को दूर करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी समूहों की प्रविष्टि एमआईएस में अद्यतन करने को कहा गया. किस्को एवं कुडू प्रखंड के बीपीएम को लक्ष्य समूह गठन एवं ऑनलाइन प्रविष्टि में तेजी लाने के निर्देश दिए गए.

फुलो-झानो अभियान और महिला सशक्तिकरण की समीक्षा

बैठक में फुलो-झानो आशीर्वाद अभियान की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने उपलब्धियों की ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि चिन्हित महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराते हुए आजीविका गतिविधियों और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए. सीएलएफ बैठकों, जेंडर रिसोर्स सेंटर, सेतु दीदी, चेंज मेकर और अन्य महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई.

दीदी कैफे, बैंक सखी और क्रेडिट लिंकेज पर फोकस

उपायुक्त ने जिले में संचालित सभी दीदी कैफे को सक्रिय रखने और नियमित संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. एसएचजी क्रेडिट लिंकेज एवं एन्हांस्ड क्रेडिट लिंकेज की समीक्षा करते हुए आवेदन सृजन बढ़ाने और ऋण वितरण में तेजी लाने को कहा गया. पेशरार में एफएल-सीआरपी की नियुक्ति तथा बैंक सखियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए.

आजीविका गतिविधियों की मैपिंग और प्रशिक्षण पर जोर

बैठक में कृषि, बीज वितरण, माइक्रो ड्रिप इरिगेशन, पशुपालन, पशु सखी एवं लेयर बर्ड फार्मिंग कार्यक्रमों की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप आजीविका गतिविधियों की मैपिंग कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए. साथ ही ग्राम स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में स्थानीय जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण ट्रेड का चयन करने को कहा गया. बैठक में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, एलडीएम, डीपीएम जेएसएलपीएस संजय गुप्ता, आरसेटी के निदेशक, सभी बीपीएम एवं बीपीओ उपस्थित थे.

ALSO READ : स्व. अनिल चौरसिया की 14वीं पुण्यतिथि संपन्न, पूर्व सीएम रघुवर दास सहित कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *