Click Here
Click Here
Click Here

एनजीटी की रोक के दौरान नदी घाटों से बालू उठाव पर पूरी तरह प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई: SDM

Bermo: बरसात को लेकर नदी घाटों से एनजीटी द्वारा बालू उठाव पर रोक को लेकर मंगलवार को बेरमो एसडीएम मनोज कुमार ने...

Bermo: बरसात को लेकर नदी घाटों से एनजीटी द्वारा बालू उठाव पर रोक को लेकर मंगलवार को बेरमो एसडीएम मनोज कुमार ने कहा कि 10 जून से लेकर 15 अक्टूबर तक बेरमो अनुमंडल के सभी नदी घाटों से बालू के उठाव पर पूरी तरह से रोक रहेगी, और बालू का उठाव नहीं होगा. कहा कि बालू उठाव पर रोक को लेकर मंगलवार को ही बेरमो अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों, बीडीओ एवं सीओ को निर्देश जारी कर दिये गये हैं.

बालू उठाव करते पकड़े जाने पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

कहा कि बालू उठाव करते कोई भी पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बालू के अभाव में सरकारी फंड से विकास के होनेवाले कार्य सहित आमलोगों के निर्माण कार्य प्रभावित होने या बंद हो जाने पर एसडीएम ने कहा कि जो बालू के स्टॉकिस्ट हैं, उनसे बालू लेकर एनजीटी द्वारा रोक की अवधि तक कार्य किये जा सकते हैं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: रांची: डीजीपी तदाशा मिश्रा से मिले झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू, पुलिसकर्मियों के प्रमोशन की उठाई बात

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *