Bermo: डीवीसी मुख्यालय, कोलकाता में सिद्धार्थ शंकर दास ने डीवीसी के नए सदस्य सचिव (मेंबर सेक्रेटरी) के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने आधिकारिक तौर पर 15 जून को ही इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभाल ली थी. सिद्धार्थ शंकर दास पावर सेक्टर के एक बेहद अनुभवी और वरिष्ठ एचआर हैं. उनके पास इस क्षेत्र में लगभग तीन दशकों का एक लंबा और शानदार कार्य अनुभव है. इसके साथ ही राष्ट्रीय श्रम नीति के निर्माण और विकास में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
मानव संसाधन प्रबंधन को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद
ऊर्जा क्षेत्र और प्रशासनिक मामलों में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है, कि उनके नेतृत्व में डीवीसी के प्रशासनिक कार्यों और मानव संसाधन प्रबंधन को एक नई दिशा मिलेगी. उनके पदभार ग्रहण करने पर डीवीसी के मेंबर टेक्निकल एसके पांडा सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और हर्ष व्यक्त किया. नए सदस्य सचिव के आने से मुख्यालय सहित विभिन्न परियोजनाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: चाईबासा: नशा मुक्त झारखंड अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ



