Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: महिला पर्यवेक्षिका नियुक्ति में देरी पर मंत्री योगेंद्र से मिलीं अभ्यर्थी, सौंपा ज्ञापन

Bokaro: महिला पर्यवेक्षिका नियुक्ति प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों ने लंबित नियुक्ति को लेकर झामुमो नेता एवं गर्री के पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार...

Female supervisor candidate
मंत्री योगेंद्र से मिलीं अभ्यर्थी

Bokaro: महिला पर्यवेक्षिका नियुक्ति प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों ने लंबित नियुक्ति को लेकर झामुमो नेता एवं गर्री के पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार के नेतृत्व में राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने की मांग की. अभ्यर्थियों ने बताया कि विज्ञापन संख्या 13/2023 के तहत आयोजित परीक्षा में सफल होने के बाद उन्होंने दस्तावेज सत्यापन समेत सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं. इसके बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया लंबित है. उनका कहना है कि भर्ती के अंतिम चरण में शैक्षणिक योग्यता को लेकर आपत्ति उठाकर नियुक्ति रोक दी गई.

उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद भी नहीं हुई अब तक नियुक्ति

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि मामले में उच्च न्यायालय भी उनके पक्ष में निर्णय दे चुका है, लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं हो सकी है. उन्होंने सरकार से हस्तक्षेप कर चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति देने की मांग की. सिकंदर कपरदार ने बताया कि मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया है. इस दौरान मौके पर अनिमा एमा मिंज, रूपा कुमारी, मोनिका कुमारी, कृति अग्रवाल, अनामिका कुमारी, आकांक्षा कुमारी, बिंदु कुमारी, आरती वर्मा, शहनाज परवीन, रेखा देवी, भावना सुप्रिया, पूजा कुमारी, वंदना कुमारी सहित कई अभ्यर्थी उपस्थित थीं.

यह भी पढ़ें: डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में सिद्धार्थ शंकर दास ने संभाला सदस्य सचिव का पदभार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *