Chaibasa : जिला के मनोहरपुर निवासी एक 15 वर्षीय किशोर सांप के कांटने से गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित का नाम राम सुरीन है. जो मनोहरपुर थाना क्षेत्र के डिंबुली गांव का निवासी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राम सुरीन मंगलवार शाम घर के समीप स्थित डिंबुली नाला में नहाने गया था. इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसके दाहिने पैर में काट लिया. घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थय केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.
एक महीने में दर्जनों मामले सर्पदंश के
बता दें कि मनोहरपुर और आनंदपुर प्रखंड क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पिछले एक माह के दौरान सर्पदंश के दर्जनों मामले में पीड़ितों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थय केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है. स्वास्थय केंद्र के सूत्रों के अनुसार किशोर की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सर्पदंश की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में चिंता का माहौल है.
ALSO READ : रांची : लापता अदिति पांडे का पता बताने वाले को पुलिस देगी एक लाख का इनाम



