Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची : हरमू रोड में छात्रों से भरा ऑटो पलटा

Ranchi : हरमू रोड में बुधवार सुबह एक ऑटो पलट गया. ऑटो में 10 से अधिक छात्र सवार थे. ये सभी बच्चे...

सांकेतिक तस्वीर

Ranchi : हरमू रोड में बुधवार सुबह एक ऑटो पलट गया. ऑटो में 10 से अधिक छात्र सवार थे. ये सभी बच्चे स्कूल जा रहे थे. इस दौरान हरमू रोड में यह हादसा हुआ. बताया जाता है कि सभी छात्र डीएवी कपिलदेव के छात्र हैं. ऑटो पलटने के बाद आसपास के लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे.

छात्रों के पहचान पत्र को देखकर इस मामले की जानकारी अभिभावकों को दी गई. जिसके बाद कई अभिभावक घटनास्थल पर पहुंचे और अपने घायल बच्चे को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए. बताया जाता है कि कुछ बच्चों को सर में चोट लगी है.

 

ALSO READ : रांची : लापता अदिति पांडे का पता बताने वाले को पुलिस देगी एक लाख का इनाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *