Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर से मिशन फिट झारखंड साइकिल रैली का शुभारंभ, स्वास्थ्य और नशामुक्ति का दिया संदेश

Chaibasa: मिशन फिट झारखंड के तत्वावधान में बुधवार को रेलवे हाई स्कूल ग्राउंड, चक्रधरपुर से “मिशन फिट झारखंड साइकिल रैली” का शुभारंभ...

Chaibasa:  मिशन फिट झारखंड के तत्वावधान में बुधवार को रेलवे हाई स्कूल ग्राउंड, चक्रधरपुर से “मिशन फिट झारखंड साइकिल रैली” का शुभारंभ किया गया. रैली का संचालन योगा टीचर श्वेता एवं उनके पति शौरभ (फौजी) द्वारा किया गया. रैली का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति, स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करना, नियमित रूप से साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था. रैली में शामिल प्रतिभागियों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प दिलाया.

युवाओं से फिटनेस अपनाने की अपील

आयोजकों ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वच्छ पर्यावरण के लिए साइकिल चलाना एक बेहतर विकल्प है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं. साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को “नशामुक्त, स्वस्थ और स्वच्छ समाज” के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया. रैली के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर भी लोगों को प्रेरित किया गया.

ALSO READ: जामताड़ा : युवकों को घायल कर भाग रही मछली लदे वाहनों को ग्रामीणों ने पकड़ा, जांच की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *