Click Here
Click Here
Click Here

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बोले : भाजपाई दोस्तों के फोन स्विच्ड ऑफ, ‘हेलो-हाय’ भी बंद, पर शाम तक खाली हो जाएगा रेडिसन ब्लू

Ranchi : झारखंड की सियासत में इन दिनों रिजॉर्ट पॉलिटिक्स और नंबर गेम का रोमांच चरम पर है. इसी बीच राज्य के...

Ranchi : झारखंड की सियासत में इन दिनों रिजॉर्ट पॉलिटिक्स और नंबर गेम का रोमांच चरम पर है. इसी बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का एक ऐसा दर्द छलका है, जिसमें चुटकी भी है और सियासी तीर भी. डॉ. इरफान ने भाजपा विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि सदन से सड़क तक साथ उठने-बैठने वाले उनके भाजपाई दोस्तों ने आजकल हेलो-हाय करना भी बंद कर दिया है.

दोस्तों के स्विच्ड ऑफ मूड से आहत मंत्री इरफान

डॉ. इरफान अंसारी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन दोस्ती अपनी जगह. उन्होंने शिकायत भरे लहजे में कहा कि भाजपा के विधायक मेरे अच्छे दोस्त हैं, बात तो कर सकते हैं. लेकिन आजकल सबने अपने मोबाइल बंद कर रखे हैं. जब उनका कोई काम होता है, तो दौड़ते हुए आते हैं. लेकिन जब आज हम बात करना चाहते हैं, तो सबके फोन बंद आ रहे है. लोकतंत्र में कम से कम संवाद का आदान-प्रदान तो होना चाहिए.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

रेडिसन ब्लू खाली होने का दावा

विधायकों की बाड़ेबंदी पर चुटकी लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा दावा कर दिया. उन्होंने कहा कि आज शाम होते-होते भाजपा विधायक रांची के होटल रेडिसन ब्लू को अलविदा कह देंगे. उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि जिन विधायकों को झारखंड की माटी और यहां के लोगों से सच्चा प्यार है, वे किसी व्यवसाय के पीछे नहीं भागेंगे.

लोकल बनाम बाहरी का दांव और जीत का दावा

चुनावी समीकरणों पर बात करते हुए डॉ. इरफान ने स्थानीय कार्ड खेल दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उम्मीदवार पूरी तरह ‘लोकल’ है. उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि हमारे पास पर्याप्त बहुमत है और इस सियासी जंग में जीत हमारी ही होगी.

 

ALSO READ RSS दफ्तर पर हमला होते ही रांची में सियासी भूचाल, बाबूलाल, रघुवर और संजय सेठ पहुंचे, बोले- राज्य को जलाने की साजिश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *