Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पेट्रोल छिड़क कर शराब दुकान जलाने का प्रयास, CCTV में कैद घटना

Ranchi : पंडरा ओपी इलाके में एक युवक ने बीती रात शराब दुकान में आग लगा दी. घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद...

Ranchi : पंडरा ओपी इलाके में एक युवक ने बीती रात शराब दुकान में आग लगा दी. घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है. फुटेज के अनुसार युवक शराब दुकान के समीप आकर अपनी स्कूटी में रखें चार बोतल पेट्रोल निकाल कर दुकान पर डालता है. उसके बाद शराब दुकान में माचिस मार दिया. माचिस मारते ही दुकान में आग लग गयी. आग लगने के बाद युवक शराब दुकान के बगल में खड़ा रहा और यह पूरा मामला अपनी आंखों से देखता रहा. उक्त दुकान चंदन सिंह नामक व्यक्ति का है. पुलिस की ओर से जानकारी दी गयी है कि चंदन सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. लेकिन रांची में रहकर अपना कारोबार करता है. फिलहाल शराब दुकान के मालिक की ओर से थाना में आवेदन नहीं दिया गया है.

स्कूटी का नंबर प्लेट फोल्ड किया हुआ

इस मामले को लेकर पंडरा ओपी प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ है. पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि स्कूटी का नंबर प्लेट फोल्ड किया हुआ था. जिसके कारण उसका नंबर नहीं दिख रहा है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी.

 

ALSO READस्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बोले : भाजपाई दोस्तों के फोन स्विच्ड ऑफ, ‘हेलो-हाय’ भी बंद, पर शाम तक खाली हो जाएगा रेडिसन ब्लू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *