Gumla : वर्षों से अपने हाथों के हुनर से सुंदर और उपयोगी उत्पाद बनाने वाले ग्राम पकरा के कारीगरों को अब उनकी मेहनत और प्रशिक्षण से प्राप्त उन्नत कारीगरी का हुनर केवल गांव के बाजार हाट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नगर के बड़ा बाजार तक पहुंचेगा और उनकी आमदनी को मजबूत करेगा.
कारीगरों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के माध्यम से नीड्स संस्थान को 10 प्रतिशत के अंशदान पर मशीन/टूल किट का उपलब्ध कराया गया है. बांस कारीगरों को मशीन द्वारा उन्नत प्रशिक्षण, कम समय में अधिक उत्पाद का निर्माण के बारे में 14 दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम पकरा , प्रखंड कामडारा , गुमला में दिया प्रशिक्षण. जिले के कारीगरों की पहचान, उनका पारंपरिक हुनर आधुनिक जरूरतों के अनुरूप और बेहतर बना सके. बल्कि कारीगरों के लिए एक सुरक्षित और सुविधाजनक कार्यस्थल की भी व्यवस्था की गई. SCA मद से कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) भवन का निर्माण कराया गया है, जिससे कारीगर धूप, बारिश और कठिन मौसम की चिंता किए बिना नियमित रूप से काम कर सकेंगे. इस अवसर पर NEEDS संस्था के CEO प्रशांत दास, कम्युनिटी मोबिलाईज प्रमिला सिंह, प्रखंड उद्यमी समन्वयक गुंदुर उरांव, मास्टर ट्रेनर पंचू तुरी एवं बांस कारीगर उपस्थित रहें.
Also Read : JPSC प्रथम नियुक्ति घोटाला मामला में अगली सुनवाई 13 जुलाई को, उपस्थित नहीं हुए 30 आरोपी



