Giridih: सदर प्रखंड सभागार में सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, गिरिडीह (31-गांडेय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र) की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी बीएलओ (Booth Level Officer) एवं बीएलए-2 (Booth Level Agent-2) उपस्थित रहे. बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई तथा निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण आयोजित किया गया. अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की गई.
मतदाता सूची को अद्यतन रखने पर जोर
प्रशिक्षण में बीएलओ एवं बीएलए-2 को उनके दायित्वों एवं कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि आगामी निर्वाचन कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से किया जा सके. साथ ही मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.
निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश
बैठक के अंत में सभी संबंधित कर्मियों से निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने का आह्वान किया गया. इस अवसर पर जेएमएम के सहसचिव दिलीप रजक, अनवर अंसारी, जिला निर्वाचन ऑपरेटर आशीष कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे.
ALSO READ: JPSC प्रथम नियुक्ति घोटाला मामला में अगली सुनवाई 13 जुलाई को, उपस्थित नहीं हुए 30 आरोपी


